जमुईः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमुई में कार्यक्रम है. शुक्रवार को आदिवासियों का भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनायी जा रही है. इस मौके पर बल्लोपुर गांव में पीएम जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ 6640 करोड़ की लागत से कई विकास परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. बिरसा मुंडा की प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा.





