नौकरी चाहते हैं तो फटाफट गया पहुंच जाइये, इन दिन लगेगा रोजगार शिविर

गया: 19 नवंबर को बिहार के गया में रोजगार शिविर लगेगा. अवर प्रादेशिक नियोजनालय की ओर से इसका आयोजन होगा. जहां चैतन्य लिमिटेड इंडिया फाइनेंस क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड रोजगार शिविर लगाएगा. गया-बोधगया रोड केंदुई स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय के परिसर में इसका आयोजन है.

19 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार शिविर

19 नवंबर को गया के केंदुई में स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया गया है. सुबह के 10:30 बजे से एक दिवसीय रोजगार शिविर लगाया जाएगा. इस रोजगार शिविर में चैतन्य इंडिया फाइनेंस क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा कस्टमर रिलेशनशिप, एग्जीक्यूटिव के लिए भर्ती ली जाएगी. इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न प्रकार की योग्यताएं हैं.

इन जिलों के लिए होगी भर्ती

जो लोग गया, औरंगाबाद और अरवल जिले में जॉब करने का मौका चाहते हैं, उनके लिए यह बड़े अवसर के समान है. इस रोजगार शिविर में चयनित अभ्यर्थी को गया, औरंगाबाद और अरवल जिले में रोजगार करने का मौका मिलेगा. ऐसे में गया, औरंगाबाद और अरवल के स्थानीय लोगों के लिए यह एक बड़े अवसर के समान होगा, जबकि बाहरी जिले के बेरोजगारों के लिए यह रोजगार का मौका होगा.

कितनी योग्यता और उम्र होनी चाहिए?

रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 28 वर्ष तक की होनी चाहिए. वहीं, इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की योग्यता दसवीं तक की भी है. जानकारी के अनुसार इसमें दसवीं, 12वीं, ग्रेजुएट या अन्य शैक्षणिक योग्यता वालों के लिए मौका है. इन अभ्यर्थियों के पास बाइक, ड्राइविंग लाइसेंस और मोबाइल फोन का होना अनिवार्य है.

आकर्षक वेतन और पीएफ-ईएसआईसी सुविधा भी

डेल्हीवेरी चैतन्य इंडिया फाइनेंस क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित इस रोजगार शिविर में चयनित अभ्यर्थियों के लिए आकर्षक वेतन भी होगा. 11 हजार से लेकर 15 हजार प्रतिमाह के अलावे उन्हें पीएफ, ईएसआईसी, मेडिकल, टीए और डीए प्रदान की जाएगी. कम से कम 50 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा.

एनसीएस पोर्टल पर निबंध करना अनिवार्य

इस संबंध में अवर प्रादेशिक नियोजनालय गया की नियोजन पदाधिकारी आकृति कुमारी ने बताया कि डेल्हीवेरी चैतन्य इंडिया फाइनेंस क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा 50 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. रोजगार शिविर में चयनित अभ्यर्थियों के लिए आकर्षक वेतनमान भी है. पीएफ, ईएसआईसी, मेडिकल, टीए और डीए भी प्रदान की जाएगी. इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ उपरोक्त रोजगार शिविर में भाग ले सकते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading