मुजफ्फरपुर : बैंक कर्मी ने ही रची थी लूट की साजिश, एक घंटे के अंदर पुलिस ने किया सफल उद्भेदन

मुजफ्फरपुर में बंधन बैंक कर्मी ने सर्वप्रथम बैंक के रूपये की लूट कि घटना को अंजाम दिया। उसके बाद कर्मी ने झूठी लूट की जानकारी मुशहरी पुलिस को दी।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक घंटे की भीतर ही बैंककर्मी के जालसाजी का उद्भेदन कर दिया। 

वहीं पुलिस ने बैंक कर्मी समेत लूट की राशि के साथ दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के बंधन बैंक कर्मी अमित कुमार एक लाख 80 हजार रुपया लेकर जा रहा था। जहां मुसहरी थाना क्षेत्र के राधा नगर पुल के समीप तथाकथित दो लोग आए और उनके रुपए लेकर फरार हो गए।

इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो सामने आया कि सकरा थाना क्षेत्र के दुबहा गांव निवासी अमित कुमार बैंक कर्मी ने अपने साथी गौरव और देवेश के साथ मिलकर पैसे लूट की साजिश रची थी। बैंक कर्मी अमित कुमार इस घटना को लुट का रूप देकर रूपयों का गवन करना चाह रहा था। 

लेकिन मुसहरी पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान कर महज एक घंटे के अंदर इस घटना का उद्वेदन कर दिया। तत्काल गिरफ्तार अपराधियों का अभी तक कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। हालाकिं पुलिस करवाई में जुट गई  है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading