सीतामढ़ी में मुखिया की ह’त्या, पत्नी को भी मा’री गो’ली

बिहार के सीतामढ़ी में मुखिया की हत्या कर दी गई. मामला जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र के कचोर गांव की है। जहां मुखिया मुन्ना मिश्रा को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी।  उनकी पत्नी को भी गोली लगी है। 

घटना के विषय में बताया जा रहा है कि मुखिया मुन्ना मिश्रा अपनी पत्नी के साथ कचोर‌ गांव से सीतामढ़ी शहर की ओर जा रहे थे, उसी दौरान रीगा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर में अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी। गोली लगने के बाद आनन फानन में इलाज के ले जा रहे थें लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सीतामढ़ी के सदर डीएसपी रामकृष्ण ने शहर के निजी अस्पताल में पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

मुखिया कर रहा है आपराधिक इतिहास

हथियार तस्कर के नाम से मशहूर मरपा कंचोर के मुखिया मुन्ना मिश्रा का आपराधिक इतिहास रहा है। मुन्ना पर सीतामढ़ी सहित अन्य जिलों और पड़ोसी देश नेपाल में भी हथियार की सप्लाई करने के आरोप लगे थे और कई बार जेल भी जा चुके थे। पिछले कुछ दिनों से मुन्ना पुलिस के लिए मुखबिरी का भी काम करते थे, जिसके कारण जिले के कई अपराधियों से उनकी अदावत हो गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.