पटना: अपर पुलिस महानिदेशक और केंद्रीय चयन पर्षद के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए शारीरिक जांच परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है. उन्होंने बताया कि 9 दिसंबर 2024 से 10 मार्च 2025 तक फिजिकल टेस्ट होगा. आज 12 बजे से अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.




