मुजफ्फरपुर के आम गोला स्थित एक विवाह भवन में लोक निर्माण पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक हुई। जहां पार्टी के अध्यक्ष श्याम कुमार ने कहा तिरहुत स्नातक चुनाव में लगभग उम्मीदवार संदूक लेकर चुनाव लड़ने आए हैं पूर्ववर्ती उम्मीदवारों ने भी संदूक के बल पर चुनाव जीतकर एमएलसी बने।


वहीं इस बार जनता ने पार्टी के महासचिव केदार प्रसाद सिंह को एमएलसी चुनाव में जनता का उम्मीदवार चुना गया है। मौके पर राकेश कुमार पटेल आनंद पटेल ओम कुमार सिंह दीप नारायण पटेल जितेंद्र कुमार राजेंद्र पटेल रंजीता कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें।





