पटनाः बिहार में मौसम विभाग ने ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी में फेंगल चक्रवाती तूफान की हलचल संभावना है. इसको लेकर मौसम में बदलाव होगा. इसको लेकर कई राज्यों में बारिश होगी. इसका असर बिहार में भी देखने को मिलेगा. कई इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की है. इस कारण प्रदेश में ठंड की बढ़ोतरी और घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 30 नवंबर तक प्रदेश में ठंड में काफी बढ़ोतरी हो सकती है.

आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने अनुसार बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान दक्षिण बिहार में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहेगा. कई इलाकों में बारिश की संभावना है. शाम में सर्द हवा के कारण ठंड बढ़ेगी. कई जिलों का अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 से 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.



ट्रेन लेट होने से परेशानी
मौसम विभाग के अनुसार पछिया हवा के कारण ठंड और कोहरे से अभी राहत मिलने वाली नहीं है. सुबह का तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस रहा. ठंड के कारण रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. घने कोहरे के कारण ट्रेन अपने तय समय से बहुत पीछे चल रही है.

कोहरे के चपेट में इलाका
ठंड का असर जिला के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है. ग्रामीण और शहरी क्षेत्र घने कोहरे की चपेट में है. कोहरे की वजह से सबसे अधिक परेशानी एनएच पर गाड़ी चलाने वालों को हो रही है. जिला परिवहन पदाधिकारी ने चालकों से अपील की है कि कुहासा के समय चालक एक दूसरे गाड़ियों के बीच दूरी बनाकर रखें.