बिहार: बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग के तत्वावधान में “योग थ्योरी एंड थेरेपी” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। जिसे लेकर आयोजन समिति की बैठक विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग के शिक्षक कक्ष में हुई। जहां आयोजन सचिव डॉ राजेश्वर सिंह ने संगोष्ठी की तैयारी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि “योग: थ्योरी एंड थेरेपी” विषय पर 12 एवं 13 दिसंबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि इस संगोष्ठी में देश के कोने-कोने से प्रख्यात योगाचार्य, चिकित्सक, हृदय रोग विशेषज्ञ, विश्व प्रसिद्ध विषयविद, आचार्य, योगानवेषक एवं शोधार्थी भाग लेंगे।

योगाचार्यों द्वारा दो दिनों तक योग के सिद्धांत और चिकित्सा पर वृहत चर्चा होगी। इसके साथ ही योग विषय पर शोध के विभिन्न आयामों पर भी केंद्रित विचार की प्रस्तुति होगी।इस अवसर पर योग विशेषांक स्मारिका का भी विमोचन होगा।

बैठक में विभागाध्यक्ष डॉ एल के साह, कॉलेज निरीक्षक डॉ राजीव कुमार, प्राचार्य डॉ अभय कुमार सिंह, डॉ सरोज कुमार वर्मा, डॉ पयोली, सीनेटर डॉ रेनू बाला, डॉ रमेश कुमार विश्वकर्मा, डॉ हिमांशु शेखर, डॉ सुमंत कुमार शुक्ला, डॉ अनुराधा सिंह, डॉ श्याम किशोर सिंह, प्रो राजेश कुमार सिन्हा, प्रो टी पी सिंह, डॉ रवि शेखर, डॉ हरिशंकर एवं डॉ ललित किशोर उपस्थित थे।


