मुजफ्फरपुर: राजद कार्यालय में विश्वविद्यालय राजद शिक्षक प्रकोष्ठ की हुई बैठक

मुजफ्फरपुर : जूरन छपरा स्थित जिला राजद कार्यालय में विश्वविद्यालय राजद शिक्षक प्रकोष्ठ की बैठक हुई। जहां प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय की उपस्थित में प्रकोष्ठ का गठन किया गया। उक्त बैठक में डॉ वीरेंद्र चौधरी अध्यक्ष और डॉ राजीव कुमार प्रधान महासचिव चुने गए। बैठक को सम्बोधित करते हुए कुमर राय ने कहा कि तेजस्वी जी के नेतृत्व में राजद निरंतर प्रगति कर रहा है।

शिक्षक समाज संगठित होकर राजद को फिर से सत्ता में स्थापित करेगा। वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि पिछड़ों, दलितों और अकलियत समाज को लालू यादव जी ने आवाज दिया है। प्रधान महासचिव डॉ राजीव कुमार ने तेजस्वी जी के युवा नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कि बिहार का भविष्य है तेजस्वी यादव।

रोजगार, शिक्षा चिकित्सा जो हमारी जरूरत है, वह तेजस्वी जी के नेतृत्व में हीं युवाओं को नसीब होगी। इस अवसर पर डॉ अरविंद कुमार, डॉ ज्ञानमोहन, सुधीर बैठा, डॉ जय प्रकाश, डॉ दिलीप कुमार, डॉ आलोक कुमार, डॉ अरविन्द यादव, डॉ पंकज राय, डॉ अनिल कुमार, डॉ ललन कुमार राय, चंदन ठाकुर, श्यामनंदन यादव, डॉ सरोज कुमार, डॉ अरुण कुमार, डॉ सिराजुल हक फैजी, डॉ ललित किशोर आदि ने अपने विचार रखे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading