किसानों के लिए काम की खबर, खेत में पटवन के लिए निजी बोरिंग पर 70 फीसदी तक अनुदान देगी सरकार

किसानों के लिए काम की खबर है। बिहार सरकार अब पटवन के लिए निजी बोरिंग लगाने वालों को भी अनुदान देगी। यानी अगर आपके इलाके में नहर की सुविधा नहीं है तो सरकार अब निजी बोरिंग लगाने पर अनुदान देगी।

लघु जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक वीसी के माध्यम से आयोजित की गई। इसमें विभाग के मुख्य अभियंता (PMG), अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी सचिव कक्ष में उपस्थित रहे।

काम को निर्धारित समय तक पूरा करने का निर्देश
सचिव ने मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना के अंतर्गत स्थलों की जांच और दावों की स्वीकृति की दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही योजना के नोडल पदाधिकारी को अविलम्ब भुगतान करने का निर्देश दिया। विभाग द्वारा स्वीकृत योजनाओं के आवंटन और व्यय की प्रगति पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।
पूर्ण योजनाओं और प्रगति का अद्यतन प्रतिवेदन एमआईएस पोर्टल पर सुनिश्चित करने का निर्देश सचिव द्वारा दिया गया। “जल-जीवन-हरियाली” और “हर खेत तक सिंचाई का पानी” योजनाओं के तह्त चल रहे कार्यों की भौतिक प्रगति पर चर्चा की गई। सचिव ने इस काम को निर्धारित समय तक पूरा करने का निर्देश दिया।
70 मीटर की गहराई तक के लिए अनुदान
बता दें कि बिहार सरार निजी नलकूप बोरिंग योजना के तहत किसानों को 50 से 70 प्रतिशत तक का अनुदान देगी। किसानों को यह अनुदान बोरिंग और मोटर पंप सेट के लिए दिया जाएगा।  योजना के अंतर्गत एक किसान को अधिकतम 70 मीटर की गहराई तक के लिए अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन देना होगा। इसके लिए आवेदन की जानकारी, एलपीसी का विवरण, बैंक खाता समेत अन्य जानकारी देनी होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.