सीएम नीतीश का मिशन 25, 15वीं यात्रा कर करेंगे कुर्सी मैनेजमेंट का सियासी खेल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 दिसंबर से बिहार यात्रा पर निकल रहे हैं। सीएम नीतीश की यह पंद्रहवीं यात्रा है। सीएम नीतीश 2005 से अबतक 14 बार बिहार यात्रा पर जा चुके है। पहली बार 2005 में लालू राबड़ी सरकार को हटाने के बाद सीएम नीतीश यात्रा पर गए थे। इस बार सीएम नीतीश महिला संवाद यात्रा पर जाने वाले है। सुशासन बाबू कहे जाने वाले सीएम नीतीश ने अब तक 14 यात्रा कर सत्ता की कुर्सी पर कब्जा किय़ा है। इस बार भी सीएम नीतीश 15वीं यात्रा कर बिहार विधान सभा चुनाव में जीत का ताल ठोकेंगे।

सीएम नीतीश ने मुख्यमंत्री बनने के बाद अब तक की यात्राएं  

बता दें कि, नीतीश कुमार ने 2005 में मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बिहार यात्रा की शुरुआत की। उनकी पहली यात्रा का नाम ‘न्याय यात्रा’ था। इसके बाद नीतीश ने अलग-अलग समय पर अलग-अलग वजह और मकसद से यात्राएं की। नीतीश ने लोकसभा चुनाव 2009 से पहले जनवरी में ‘विकास यात्रा’ की तो जीत के बाद जून में ‘धन्यवाद यात्रा’ पर गए। वहीं लालू यादव और राबड़ी देवी के सत्ता को समाप्त करने के बाद जब नीतीश कुमार ने सत्ता का कमान संभाला और 2005 से 2010 तक जो काम उनके सरकार या उनके नेतृत्व में किया गया उसको जनता के बीच गिनवाने के लिए उनके अगले यात्रा की शुरुआत हुई। जिसको प्रवास यात्रा कहा गया।

यात्रा कर लोगों से साधा संपर्क

चुनाव से पहले सीएम नीतीश ने 2010 के अप्रैल में विश्वास यात्रा की। जिसने उनका नेतृत्व और वोट बैंक काफी मजबूत हुआ और उसके परिणाम में 2010 के चुनाव में जेडीयू 115 सीट के साथ राज्य में अपने सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाली पार्टी बनी। विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद नीतीश कुमार ने 2011 में सेवा यात्रा की। फिर नीतीश कुमार ने  2012 में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग के साथ अधिकार यात्रा पर निकले। इसके बाद नीतीश कुमार की अगली यात्रा 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले निकली जिसका नाम संकल्प यात्रा था। 

2023 में की समाधान यात्रा

इस यात्रा से नीतीश कुमार के पार्टी को कुछ खास फायदा नहीं हुआ और उन्हें 2014 के लोकसभा चुनाव में शर्मिंदगी उठानी पड़ी, लोकसभा चुनाव के झटके से उबरकर बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में अच्छे प्रदर्शन की आस में फिर संपर्क यात्रा पर निकले। 2015 में महागठबंधन सरकार बनाने के बाद नीतीश ने सात निश्चय लागू किया और उसका असर देखने 2016 में निश्चय यात्रा करने निकले। नीतीश ने 2017 में समीक्षा यात्रा, 2019 में जल जीवन हरियाली यात्रा, 2021 में समाज सुधार यात्रा और 2023 में समाधान यात्रा की है।

महिला संवाद यात्रा पर जाएंगे सीएम नीतीश 

वहीं अब सीएम नीतीश महिला संवाद यात्रा पर 15 दिसंबर से जाने वाले हैं। मुख्यमंत्री की 15 दिसंबर से प्रस्तावित बिहार भ्रमण के दौरान जहां सात निश्चय एक और दो, जल जीवन हरियाली एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी लेंगे। सीएम नीतीश की यात्रा के लिए राज्य सरकार 225 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इसके लिए  राज्य कैबिनेट से मंजूरी भी मिल गई है। सीएम नीतीश 15 वां यात्रा करने वाले हैं इस यात्रा का नाम महिला संवाद यात्रा रखा गया है। इस यात्रा के तहत सीएम नीतीश राज्य के कोने कोने में जाकर महिलाओं से बातचीत करेंगे। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading