पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार ने चार दिवसीय राज्य स्तरीय कृषि यांत्रिक मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान बिना नाम लिए लालू-राबड़ी शासनकाल पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि भूलिएगा मत याद कीजिए। दरअसल नीतीश कुमार आज गांधी मैदान में कृषि यंत्र मेले का उद्घाटन करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने लालू-राबड़ी राज पर भी जमकर निशाना साधा।

आगे सीएम नीतीश ने कहा कि सब कुछ जो हो रहा है वह मेरा किया हुआ है। आप लोगों की उम्र कम है, लेकिन पता कर लीजिए और आप लोग भी भूलिएगा नहीं कि हमारी सरकार ने क्या-क्या किया हैं। पहले कुछ नहीं था। हमने मेला लगाने का काम किया. हमने किसानों के लिए काम किया सब कुछ हम कर रहे हैं।

सीएम नीतीश ने स्पष्ट तौर पर कहा कि आज तक जो नहीं हुआ बिहार में वह हमने किया। उन्होंने कहा किसानों के लिए जो यह मेले का शुभारंभ किया गया वह हमने किया था और अब सब कुछ अच्छा से हो रहा है। आप लोगों को भी याद रखना चाहिए कि हमने क्या-क्या बिहार के लिए किया है।


