मुजफ्फरपुर के मिसकॉर्ट लेन स्थित सिंहा कॉम्प्लेक्स के दूसरे फ्लोर पर करियर पावर आईआईटी/आईआईएम अड्डा ट्वेंटी फॉर इंटू सेवन का भव्य शुभारंभ हुआ है। जिसका उद्घाटन नगर विधायक विजेंद्र चौधरी बीए कृष्णा कुमार एसडीओ आदित्य राज, डॉक्टर सीएस प्रसाद एसीएमओ ने संयुक्त रूप से फीता काट कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।


जहां संस्था के संचालकों ने बताया कि इस संस्था में बैंक एसएससी रेलवे सीयूईटी, बीपीएससी टीचर और कई अन्य सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। शिक्षा लेने वाले हर छात्र छात्राओं के बेहतर शिक्षा और भविष्य की जिम्मेदारी संस्था से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की है। हर विद्यार्थी की लक्ष्य प्राप्ति ही हमारा लक्ष्य है।


हमारी कोशिश होगी कि इस संस्था से पढ़ने वाला हर विद्यार्थी अपने परिवार आपने जिला व राज्य का नाम रौशन करे। उनकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है।बता दें कि इस संस्था का संचालन शोभा सिंह, विशाल कुमार झा, पंकज कुमार, प्रदीप कुमार सिंह द्वारा किया जा रहा है।



