जदयू नेता मधुरेंदु पांडेय ने राजद पर किया हमला, कहा 2025 में निश्चित है अंत, जंगल और भ्रष्टाचारी राज से सहम जाती है जनता

जदयू नेता डॉ.मधुरेंदु पांडेय ने कहा है कि वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में इंडी गठबंधन खासकर राजद का अंत निश्चित है। क्योंकि आज भी बिहार व देश की जनता इनके जंगलराज और भ्रष्टाचारी  राज से सहम जाती है। अब इंडी  गठबंधन से राज्य व देश की अवाम को किसी प्रकार की कुछ भी उम्मीद की अपेक्षा नहीं है। इंडी गठबंधन को अपराधियों और भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा बताते हुए डॉ .पांडेय ने आज के युवाओं को जातीय तथा दलीय आधार से ऊपर उठकर विकास और रोजगार के प्रति गंभीर और संवेदनशील होने की बात कही है। उप-चुनाव में भी जनता ने इन्हें हरा दिया।

पांडेय ने कहा कि वर्ष 2005 के पूर्व राजद और कांग्रेस की सता में बिहार की गिनती पिछलग्गू राज्य की श्रेणी में किया जाता था। बिहार में विकास और न्याय दोनों जमीदोंज हो चुके थे। बिहार की जनता के पास केंद्र और राज्य सरकार की  योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पाता था। चारों तरफ घोर भ्रष्टाचार और जंगलराज व्याप्त था। गरीबों,पिछड़ों,दलितों व अल्पसंख्यकों के नाम पर राजनीति करने वाले और सत्ता के केंद्र में रहते हुए राजद और कांग्रेस ने इन सभी वर्गों को ठगने का काम किया है और तो और बिहार में राजनीति की अपराधीकरण व अपराधीकरण की राजनीति का बीजारोपण राजद ने किया।

परिणाम यह रहा की राज्य की भूमि खून से पट गई और मानवता घायल हो कर लथपथ होती चली गई। बिहार में नरसंहार अपराधीक घटनाएं, हत्या, लूट, बलात्कार, अपहरण आम बात थी। अपहरण का उद्योग राजद कांग्रेस शासनकाल में खूब फला फूला। सूबे की जनता भयाक्रांत थी। चिकित्सक, व्यवसायी,उद्योगपति, और अच्छे-अच्छे  शिक्षकों का राज्य से कांग्रेस-राजद शासनकाल में  डर से  पलायन होने लगा। जनता त्राहिमाम त्राहिमाम करने लगी। नए विकल्प की तलाश में बिहार की जनता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार की सत्ता सौंपी।

पाण्डेय ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने बेहतर शासन और सुशासन से सूबे में लॉ एंड ऑर्डर को सुधार कर जनता में व्याप्त भय को निकालने का काम किया और राज्य में न्याय के साथ सर्वांगीण विकास को पुनः स्थापित किया। वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार की जनता अमन चैन से जिंदगी जीवन यापन कर रही है और आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से नीतीश कुमार सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है।

डॉ पांडेय ने कहा कि उप-चुनाव के नतीजे बिहार के भविष्य का सूचक है।एनडीए के बेहतर भविष्य से बिहार में राजद की धड़कन तेज हो गई है क्योंकि उनको यहां सूपड़ा साफ नजर आ रहा है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading