राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने दिया इस्तीफा ? चार सीटों पर मिली हार के बाद पार्टी दफ्तर से हुए आउट !

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पार्टी से इस्तीफा दे दिए हैं ? ये सवाल लगातार सियासी गलियारों में उठ रहा है। सूत्रों की मानें तो जगदानंद सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू यादव को इस्तीफा सौंप दिया है लेकिन उनका इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं हुआ है। हालांकि इसको लेकर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। लेकिन सियासी गलियारों में इसकी चर्चाएं जोरो पर है। दरअसल, जगदानंद सिंह बिहार उपचुनाव के परिणाम आने के बाद से ही पार्टी दफ्तर नहीं पहुंचे हैं।

जगदानंद सिंह का इस्तीफा? 

ऐसे में माना जा रहा है कि उपचुनाव में राजद को मिली करारी हार के बाद राजद प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी ने इस्तीफा दे दी है। बता दें कि जगदानंद सिंह के छोटे बेटे अजीत सिंह रामगढ़ से उपचुनाव मैदान में थे। हालांकि भाजपा के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह ने राजद प्रत्याशी अजीत सिंह को मात दे दी। यह सीट राजद के कब्जे में थी और यहां से जगदानंद सिंह के बड़े बेटे सुधाकर सिंह विधायक थे। सुधाकर सिंह के लोकसभा चुनाव में सांसद चुने जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ। लेकिन उपचुनाव में राजद के हाथ से रामगढ़ सीट निकल गया। बताया जा रहा है कि इसके बाद ही जगदानंद सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 

 कई मौकों पर नहीं पहुंचे पार्टी दफ्तर

जगदानंद सिंह के इस्तीफा देने की बात को इस कारण भी बल मिल रहा है कि वो पिछले कई दिनों से पार्टी दफ्तर नहीं पहुंचे हैं। पार्टी दफ्तर में कई बड़े कार्यक्रम हुए जिनमें पार्टी अध्यक्ष ही नदारद रहे। दरअसल, उपचुनाव के बाद राजद दफ्तर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। राजद कार्यालय के बाहर टेंट लगाकार राजद के तमाम नेताओं ने प्रदर्शन किया। लेकिन इस धरना प्रदर्शन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ही नहीं पहुंचे। यही नहीं उपचुनाव के परिणाम आने के दूसरे दिन ही राजद कार्यालय में सुबह सुबह तेजस्वी यादव पहुंचे। 

टेंशन में लालू-तेजस्वी

दरअसल, राजद दफ्तर में 24 नवंबर को अति पिछड़ों का कार्यक्रम था। तेजस्वी यादव इस कार्यक्रम में शामिल हुए लेकिन प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह इस दिन भी पार्टी दफ्तर नहीं पहुंचे। जगदानंद सिंह अब तक पार्टी दफ्तर में पहुंचते थे और पार्टी से जुड़ी कई अहम फैसले भी लेते थे। खुद राजद सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव भी जगदानंद सिंह के फैसलों पर विश्वास करते थे। जगदानंद सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से ही पार्टी में अनुशासन कायम थी। जगदानंद सिंह पार्टी के हित के लिए कई बड़े फैसले लेते थे।

लालू यादव ने नहीं किया इस्तीफा स्वीकार !

वहीं बिहार विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही महीने बचे हैं ऐसे में अगर जगदानंद सिंह पार्टी से इस्तीफा देते हैं तो यह लालू-तेजस्वी के लिए बड़ा झटका होगा। सूत्रों की मानें तो जगदानंद सिंह राजद सुप्रीमो लालू यादव को इस्तीफा सौंप चुके हैं, हालांकि लालू यादव ने उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया है। वहीं अब देखने वाली बात होगी कि जगदानंद सिंह के पार्टी दफ्तर ना पहुंचने के पीछे की वजह क्या है? 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading