पटनाः बिहार के चर्चिच और दबंग पूर्व आईपीएस डीपी ओझा का निधन हो गया. डीपी ओझा राबड़ी देवी सरकार में बिहार के डीजीपी बने थे. शुक्रवार को उन्होंने पटना में अंतिम सांस ली. ओझा सांस की बीमारी से जूझ रहे थे. 1967 बैच के आईपीएस ओझा इतने कड़क थे कि अपराधी इनका नाम सुनते ही अपना रास्ता बदल लेता था.




