मुजफ्फरपुर : जिला के समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर सरकारी विद्यालय में कार्यरत आईसीटी इंस्ट्रक्टर ने अपने कई मांगो को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिसमें पूरे जिले के आईसीटी इंस्ट्रक्टर शामिल हुए। धरने का नेतृत्व ICT यूनियन मुजफ्फरपुर के जिला अध्यक्ष हिमांशु कुमार व इंस्ट्रक्टर ने किया।

जिसमें पहली मांग यह है कि आईसीटी प्रोजेक्ट में कार्यरत सभी आईसीटी इंस्ट्रक्टर को समायोजित करते हुए 60 वर्ष तक के पक्की नौकरी सुनिश्चित करें। दूसरी पूर्व में जितने भी इंस्ट्रक्टर को सरकार द्वारा हटा दिया गया है उनकी सेवा फिर से बहाल की जाए।
तीसरी बकाया मानदेय राशि का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। इसके साथ ही कई अन्य मांगों को लेकर आवाज उठाई गई। आगे उन्होंने कहा कि उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो सभी आईसीटी इंस्ट्रक्टर उग्र होकर आंदोलन करेंगे।






