बिहार लोक सेवा आयोग आज यानी 13 दिसंबर को बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा चल रही है। इस बीच यह खबर आ रही है कि राजधानी पटना के कुम्हरार इलाके के बापू एग्जाम सेंटर पर स्टूडेंट ने जमकर हंगामा किया है। इन परीक्षार्थी का कहना है कि 70 वीं BPSC पीटी परीक्षा के क्वेश्चन पेपर लिख हुआ है। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुस्टि मुजफ्फरपुर न्यूज़ नहीं करता है।

वहीं, यह मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हडकंप का माहौल कायम हो गया। मामले की सुचना मिलने के साथ ही पटना जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान समेत कई पदाधिकारी बापू एग्जाम सेंटर पहुंचे और मामले की जानकारी ली है और छात्रों को भी शांत करवाया। हालांकि, छात्रों का कहना था कि एग्जाम टाइम में भी सवाल बाहर आ गए थे यह बड़ी बात है।
इसके बाद प्रसाशन की टीम ने उन्हें समझाया की इसमें कहीं कोई सच बात नहीं है और पेपर लिक नहीं हुए हैं।इसके अलावा आयोग का कहना है कि यह पूरी तरह से अफवाह है इसपर स्टूडेंट ध्यान नहीं दें पेपर लिक हुए हैं, हमने लोटरी सिस्टम से एग्जाम पेपर बंटवाया है तो पेपर लिक होने का सवाल ही पैदा नहीं होता है, हम सभी चीजों पर नजर बनाए हुए हैं यह एक अफवाह है और हम इस मामले में एक्शन भी लेंगे।हमने पहले भी कह दिया था कि अफवाह फैलाने वाले को हम छोड़ने वाले नहीं है इसलिए आप लोग एग्जाम देकर शांतिपूर्ण तरीके से घर वापसी करें।





