बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कई राजनीतिक दलों के नेता बिहार यात्रा पर है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा भी इन दिनों सूबे के सभी जिलों का दौरा कर रहे है। इस कड़ी में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा भागलपुर पहुंचे।

जहां पर उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव और वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर बड़ा बयान दे दिया । उन्होंने कहा कि अब देश का मूड वन नेशन वन इलेक्शन की तरफ जा रहा है। बिहार का मूड एक बार फिर 2025 में एनडीए की तरफ जा रहा है और मेरा भी मूड एनडीए की सरकार की तरफ ही है।
इसके साथ ही उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर सियासी हमला किया हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को पता है कि सत्ता में नहीं आएंगे।इसलिए अर्नगल बयान दे रहे हैं बीपीएससी के अभ्यर्थी के ऊपर बड़ी सहानुभूति जाता रहे हैं।



