बिहार में पुल गिरने के साथ-साथ अब सड़कें भी धंसने लगी है। मुजफ्फरपुर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की कार्यशैली पर एक बार फिर से सवाल उठने शुरू हो गए हैं। बताया जा रहा है कि समाहरणालय गेट के बाहर से नगर निगम के कूड़ा ढ़ोने वाले डंपर के गुजरने के बाद सवा मीटर चौड़ी और दस मीटर से अधिक लंबाई में सड़क धंस गई है। हालांकि किसी तरह की दुर्घटना नहीं हुई है।

सड़क धंसने से लोगों के साथ साथ अधिकारीयों को भी आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सात महीने पहले भी इसी जगह सड़क धंस गई थी। उस वक्त नगर निगम का ट्रक फंस गया था। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को निकला गया था। फिर सड़क की मरम्मत की गई थी।


