एके47 बरामदगी के बाद अब मुजफ्फरपुर-वैशाली में पांच जगहों पर एनआईए का धावा; किसके घर हो रही जांच?

बिहार के मुजफ्फरपुर में दो और वैशाली जिले में तीन स्थानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने धावा बोला है। वैशाली मुख्यालय हाजीपुर में दो जगह पर NIA की टीम छापेमारी कर रही है। इसके अलावा महुआ थाना क्षेत्र में भी टीम ने धावा बोला है। कई गाड़ियों से NIA की टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया है। हाजीपुर के SDO रोड स्थित एक अधिवक्ता मकान में छापेमारी कर रही है। बागमाली में कृष्णापुरी मोहल्ला में भी जांच चल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक-47 और जमीन से जुड़े मामले में यह जांच चल रही है। वैशाली पुलिस को भी इसकी जानकारी नहीं मिली थी। एनआईए के अधिकारियों ने दोनों जगहों कई सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया है। किसी को अंदर आने की मनाही है।

बुधवार की सुबह लगभग चार बजे NIA टीम पहुंची थी। इसके बाद वैशाली एसपी के निर्देश पर पुलिस की तीन टीम बनाई गई थी। एनआईए की टीम के साथ पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर लगभग चार घंटे तक जांच-पड़ताल की। अधिवक्ता के परिवार वालों के मुताबिक घर से कुछ भी नहीं बरामद हुआ है। जांच टीम मीडिया से बिना बात किए वापस लौट गई। अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा के भाई की हत्या हुई थी।
बताया गया कि अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा की जमीन से जुड़े मामले को लेकर छापेमारी की गई है। उधर, हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के बाघ मली में सत्यम कुमार के घर पर एक-47 से जुड़े मामले में जांच-पड़ताल की गई। एक महीना पहले मुजफ्फरपुर पुलिस ने एके-47 बरामद करते हुए वैशाली जिले के दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। बताया गया कि उसी एके-47 के मामले को लेकर वैशाली में यह जांच हुई । उधर, वैशाली जिले के ही महुआ थाना क्षेत्र गौसपुर चकमजाहीद के जय किशुन राय के घर पर छापेमारी हुई है।
मुजफ्फरपुर में दो जगहों पर एनआईए की जांच

मुजफ्फरपुर में भी एनआईए की टीम पहुंची। मुखिया नंदकुमार राय उर्फ भोला राय के आवास पर एनआईए की छापेमारी से हड़कंप मच गया। जिले के कुढनी प्रखंड के फाकुली थाना क्षेत्र इलाके के मलकौनी गांव में यह छापेमारी एके-47 बरामदगी से जुड़ी है। मुखिया पुत्र के पास पिछले महीने अत्याधुनिक हथियार AK-47 बरामदग किया गया था।
छह घंटे से पूछताछ चल रही है। मुजफ्फरपुर शहर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में तीन कोठिया क्षेत्र में एनआईए की टीम बबलू खान के घर पर जांच-पड़ताल कर रही है। हथियार तस्कर बबलू खान अभी फरार चल रहा है और उसकी पत्नी पूर्व में आर्म्स एक्ट में जेल जा चुकी है। एनआईए ने पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बबलू खान के घर में ताला तोड़कर जांच-पड़ताल शुरू की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.