मुजफ्फरपुर के फिरपुर वागेश्वरी मूक बधिर आवासीय विद्यालय प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



जहां जिला कला पदाधिकारी सुष्मिता झा, जिला प्रबंधक विनोद कुमार, ममता रानी, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक से प्रमोद कुमार ने दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।



जिसके बाद मूक बधिर बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। वहीं कजरी सॉन्ग पर नृत्य देख सभी दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। इस दौरान संस्थान के सचिव संजय कुमार ने बताया कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है, वो ईश्वरीय वरदान है। इन मूक बधिरों में कला कूट कूट कर भरी है। इन्हे सिर्फ निखारें की आवश्यकता है। ये सभी दिव्यांक बच्चे विशिष्ट प्रतिभा के धनी हैं, जिनकी प्रतिभा वैश्विक है।



आगे चुनरी-चुनरी गाने पर बच्चों की प्रस्तुति देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान इनर व्हील क्लब की रूपा सिन्हा, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष शोहेल अहमद, इनर व्हील क्लब ऑफ़ जागृति की हेमा ठाकुर, बागेश्वरी संस्थान के राजू कुमार, प्राचार्या मालती देवी , नीतू कुमारी, वैष्णवी कुमारी , विशाल कुमार, सचिन जॉल, संतोषी कुमारी, नेहा कुमारी, अनुपम श्रीवास्तव उपस्थित रहें। वहीं मंच का संचालन दीनबंदु महाजन द्वारा किया गया।






