मुजफ्फरपुर : भूमिहीनों को जबरदस्ती किसी और की जमीन देने पर तुले है सीओ

मुजफ्फरपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां  कांटी  थाना क्षेत्र के शेरना गांव निवासी अखिलेश कुमार की पैतृक संपत्ति को काँटी सीओ जबरदस्ती भूमिहीनों को देने पर तुले है। 

जबकि अंचलाधिकारी कांटी ने खुद स्पष्ट किया है कि उक्त भूमि का रैयत उनके नाम से है। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए अखिलेश कुमार ने बताया कि कांटी क्षेत्र के शेरना गांव में उनकी पैतृक संपत्ति के रूप में 0.9 डिसमिल जमीन हैं, जिस पर उनका कब्जा भी है। 

यह जमीन उनके बाबा स्वर्गीय हेमनारायण ठाकुर ने उनके गांव के ही ग्रामीण स्वर्गीय खखनू ठाकुर से खरीदा था. जिसे रजिस्ट्री 9 सितंबर 1972 को किया गया था. उस समय से लगातार इस जमीन पर उनका कब्जा है. वावजूद इसके अंचलाधिकारी काँटी द्वारा उन्हें परेशान करने की नियत से किसी अनजान व्यक्ति के नाम बासगीत पर्चा काटने का प्रयास किया जा रहा है। 

जिसकी शिकायत उन्होंने अधिवक्ता एस के झा के माध्यम से जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों से की है. वहीं अधिवक्ता एस के झा ने कहा कि ऐसा मामला उन्होंने पहली बार देखा है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading