‘राजा आ रहे हैं, घूमना-फिरना और मौज-मस्ती करना है..’ CM नीतीश की यात्रा पर MLC का तंज

मोतिहारी: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 23 दिसंबर से प्रगति यात्रा पर निकल रहे हैं. 24 दिसंबर को सीएम मोतिहारी के सुगौली प्रखंड स्थित सुगांव में आएंगे. उनकी यात्रा को लेकर विपक्ष हमलावर है. अब निर्दलीय विधान पार्षद महेश्वर सिंह ने भी उन पर निशाना साधा है. उन्होंने मुख्यमंत्री को ‘बिहार का राजा’ बताते हुए कहा कि घूमना-फिरना, मौज-मस्ती करना और समस्या का निदान करना तो राजा का धर्म होता है.

सीएम पर एमएलसी का तंज

विधान पार्षद महेश्वर सिंह ने नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि राजा आ रहे हैं. वो तो बिहार के राजा हैं. राजा तो राज्य में घूमने और मौजमस्ती के लिए निकलते ही हैं. राजा प्रजा के बीच जाकर उनकी समस्याओं को करीब से देखते हैं और उसका समाधान भी करते हैं.

क्या मौजमस्ती के लिए आ रहे हैं सीएम?

हालांकि जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या मुख्यमंत्री मौजमस्ती के लिए ही यात्रा पर निकल रहे हैं तो महेश्वर सिंह ने मुस्कुराते हुए कहा कि नहीं मैं ये नहीं कह रहा हूं लेकिन जिस तरह से किसानों के सामने खाद-पानी और अन्य तरह की अनेकों समस्याएं है, वैसे में अगर उन समस्याओं का समाधान नहीं निकल पाएगा तब हम उसे मौजमस्ती करेंगे.

23 से यात्रा पर निकलेंगे नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस महीने की 23 तारीख से प्रगति यात्रा पर निकलेंगे. 23 दिसंबर को पश्चिम चंपारण से इसकी शुरुआत होगी. 24 को सीएम पूर्वी चंपारण में रहेंगे. 25 दिसंबर को पटना में रहेंगे, इस दिन कहीं भी यात्रा पर नहीं जाएंगे. 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री शिवहर और सीतामढ़ी में रहेंगे, जबकि 27 दिसंबर को मुजफ्फरपुर जाएंगे. वहीं, 28 दिसंबर को वैशाली में प्रथम चरण की यात्रा का समापन हो जाएगा.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading