‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकात

पटना : 25 सितंबर 2026 को ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’बॉलीवुड फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में हिन्दी भाषा में रिलीज होगी। इस फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ के महत्व और उसकी झलक को दिखाया गया है। एक्शन,मिस्ट्री और थ्रिलर से भरपुर इस फिल्म के प्रमोशन के लिए एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया रिलीज से पहले बिहार की राजधानी पटना पहुंचे।

पटना में कदम रखते ही दोनों एक्टर-एक्ट्रेस और डायरेक्टर एकता कपूर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने लोक सेवक आवास में पहुंचे। इस बात की जानकारी सीएम सम्राट ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी।

उन्होंने लिखा कि लोक सेवक आवास में बिहार की लोककथा पर आधारित बॉलीवुड फिल्म “The Vvaan” के अभिनेता श्री सिद्धार्थ मल्होत्रा जी, अभिनेत्री तमन्ना भाटिया जी, प्रसिद्ध निर्माता एकता कपूर जी एवं फिल्म की कास्ट ने आत्मीय मुलाकात की।

बता दें कि द वन फिल्म रिलीज होने के 9 दिन पहले ही ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसे देखने के बाद इस फिल्म को देखने के लिए लोगों में उत्सुकता काफी बढ़ गयी है। कई लोग को पहले दिन का ही टिकट बुक करवा चुके हैं। बिहार का सबसे बड़ा पर्व छठ महापर्व की महता को इस फिल्म में दिखाने का प्रयास किया गया है।

इस फिल्म को देखने के लिए बिहार के लोग भी काफी उत्सुक हैं, इस फिल्म को सिनेमाघर में ही देखना चाहते हैं। इसके लिए अभी से ही टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन लगातार हो रही है।

फिल्म के रिलीज होने के 6 दिन पहले इस फिल्म के निर्देशक दीपक मिश्रा और निर्माता एकता कपूर, एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया पटना पहुंचे। जहां सभी का जोरदार स्वागत किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading