नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फिर से सीएम नीतीश कुमार की यात्रा पर हमला बोला है। तेजस्वी ने उनकी यात्रा को ‘अलविदा यात्रा’ का नाम दिया है। तेजस्वी ने शुक्रवार को लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दो अरब 25 करोड़ 78 लाख की अलविदा यात्रा पर निकलने से पूर्व बिहार की जनता से क्षमा-याचना मांगनी चाहिए कि 20 वर्षों में कथित यात्राओं के माध्यम से राजनीतिक पर्यटन पर निकलने के बावजूद वो अभी तक वास्तविक तथ्य-सत्य और साक्ष्य क्यों नहीं जान एवं समझ पाए है? नेता प्रतिपक्ष ने 13 सवालों का जिक्र किया। कहा कि मुख्यमंत्री जनता के इन वाजिब सवालों के जवाब दें..




