‘हम छोटे कद वाले हैं, ये तो केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा’, 2025 के CM फेस पर बोले बिहार BJP अध्यक्ष

पटना: आज दिल्ली में बीजेपी कोर कमिटी की बैठक होगी. इसमें शामिल होने के लिए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी दिल्ली गए हैं. पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बीतचीत करते हुए बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि राज्य की मौजूद राजनीतिक स्थिति, सरकार और संगठन से जुड़े अहम विषयों पर चर्चा होगी. साथ ही 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी.

क्या नीतीश के चेहरे पर हुई चर्चा?

2025 में सीएम के तौर पर नीतीश कुमार के चेहरे पर चर्चा के सवाल पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि कल की बैठक में कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर हमलोगों की चर्चा हुई थी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या किसी अन्य के नाम को लेकर कोई चर्चा नहीं है. वैसे भी हम सब छोटे कद वाले लोग हैं, ये तो केंद्रीय नेतृत्व की बात है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading