मनमोहन सिंह के निधन से लालू यादव को व्यक्तिगत क्षति, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक

पटनाः ‘मनमोहन सिंह का निधन राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति. इतिहास इन्हें याद नहीं बल्कि इनके दिवाना भी रहेगा. गुरुवार की देर रात पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अंतिम सांस लीहो गया. पूरे देश में शोक का माहौल है. बिहार के नेताओं इनके निधन पर शोक जताया. सीएम नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राजद सुप्रीमो लालू यादव समेत अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि दी.

‘अपूरणीय क्षति’

सीएम नीतीश कुमार ने मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया. सीएम ने कहा कि वे एक कुशल राजनेता और अर्थशास्त्री थे. उनके नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली. यह भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है. सीएम ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए प्रार्थना की.

लालू यादव को व्यक्तिगत क्षति
राजद सुप्रीमो लालू यादव ने मनमोहन सिंह को याद किया. उनके साथ किए काम को भी याद किए. बता दें कि लालू यादव मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री काल में रेल मंत्री बने थे. उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने आधुनिक व स्वावलंबी भारत की नींव रखी. उनका जाना एक व्यक्तिगत क्षति है. उनका प्रचुर स्नेह मुझे मिलता रहा. ऐसे विनम्र विशाल व्यक्ति के साथ काम करना मेरा सौभाग्य था.

सम्राट चौधरी ने जताया शोक

बिहार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया. कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर अत्यंत दु:खद है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और प्रियजनों को इस कठिन समय में संबल दें.

‘भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान’
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री तथा अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की मृत्यु की सूचना दुःखदहै. भारतीय राजनीति में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके समस्त शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.
‘देश के लिए बड़ी क्षति’
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शोक प्रकट किया. मनमोहन सिंह जी के निधन के समाचार से स्तब्ध हैं. कहा कि उनका निधन देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है. देश ने एक महान अर्थशास्त्री और कुशल नेतृत्वकर्ता को खो दिया. उनकी सोच, दृष्टिकोण और ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों में उनके अभूतपूर्व योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा.
‘प्रेरणा रहेंगे मनमोहन सिंह’
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मनमोहन सिंह के साथ पिता की तस्वीर साझा करते हुए घटना पर दुख जताया. कहा कि मेरे पिता श्रद्धेय रामविलास पासवान जी को मनमोह सिंह के कैबिनेट में काम करने का अवसर मिला है. उनकी सादगी, धैर्य और निस्वार्थ सेवा का उदाहरण सदैव प्रेरणा देता रहेगा. चिराग पासवान ने ईश्वर से कामना किया कि दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading