पंचतत्व में विलीन हुए मनमोहन सिंह, राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया. इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे.

मनमोहन सिंह का गुरुवार रात को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था. वह 92 साल के थे. इससे पहले तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय लाया में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया. उनके अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा. भारत के 13वें प्रधानमंत्री और इस प्रतिष्ठित पद को संभालने वाले पहले सिख नेता थे.

मनमोहन सिंह ने मई 2004 से मई 2014 तक केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार का नेतृत्व किया. बता दें कि बृहस्पतिवार रात 8:06 बजे उन्हें नई दिल्ली के एम्स के मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया. अस्पताल ने एक बयान में कहा कि तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के हाथों कांग्रेस की हार के बाद सार्वजनिक जीवन से संन्यास लेने वाले डॉ. मनमोहन सिंह ने अगस्त 2023 में राज्यसभा में अपनी आखिरी सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराई थी. वे इसके सदस्य थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading