मुजफ्फरपुर के पुरानी गुदरी स्थित अम्बेडकर नगर मे एक प्रयास मंच द्वारा भारत की पहली महिला शिक्षक शिक्षा के माध्यम से समाज और महिलाओं को सशक्तिकरण करने वाली महान समाज सुधारक क्रांतिकारी ज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


जहां मंच के संस्थापक संजय रजक ने बताया कि आज ही के दिन क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले का जन्म हुआ था। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा और उनके विकास के लिए बहुत काम किया। जिस समय महिलाओं के लिए स्कूल और कॉलेज जाने पर मनाई थी। उस समय सावित्रीबाई जी ने 1848 में पुणे में पहला गर्ल्स स्कूल के स्थापना की।



उन्होंने समाज में बाल विवाह ,सती प्रथा का विरोध किया महिलाओं के खिलाफ हो रहे हैं अत्याचार के विरोध में भी आवाज उठाई। उन्ही को याद करते हुए सावित्री बाई फुले के चित्र पर सभी लोगो ने पुष्प अर्पित कर शत शत नमन किया। साथ ही एक प्रयास मंच द्वारा महिलाओं के बीच पठन समाग्री वितरण किया गया।

