परीक्षा देने सेंटर पर पहुंचने लगे BPSC अभ्यर्थी, भारी पुलिस बल तैनात, 12000 परीक्षार्थी होंगे शामिल

पटना: छात्रों के विरोध के बावजूद बीपीएससी की परीक्षा रद्द नहीं हुई. पटना के बापू सभागार सेंटर में आयोजित जो एग्जाम रद्द हुआ था, आज उसके लिए पुनर्परीक्षा ली जा रही है. दोपहर 12 बजे से री-एग्जाम होंगे. बीपीएसएसी अभ्यर्थी, कोचिंग संचालक और तमाम विपक्षी दल 70वीं बीपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम को रद्द करने की मांग कर रहे हैं.

सेंटर पर पहुंचने लगे BPSC अभ्यर्थी

BPSC पीटी की पुनर्परीक्षा आज हो रही है. अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने शुरू हो गए है. इस बीच उत्तर प्रदेश से आए बीपीएससी अभ्यर्थियों ने कहा कि, हमारे आने का ठीक नहीं था, कैसे आएंगे, न टिकट का कोई व्यवस्था था, इतना मुश्किल से आए है. यहां आए तो ये लोग कह रहे है कही भी अपना सामान रख दीजिए.

प्रशांत किशोर का अनशन जारी

बिहार BPSC छात्रों के साथ प्रशांत किशोर का आमरण अनशन लगातार तीसरे दिन भी जारी है. आज की सुबह गांधी के भजन ‘रघु पति राघव राजा राम’ से हुई दिन की शुरुआत.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading