बीपीएससी अभ्यार्थियों की मांग और परीक्षा में भ्रष्टाचार समाप्त करने को लेकर लगभग 6 दिनों से आमरण अनशन कर रहे जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ गई है।


जिसके बाद मेडिकल टीम उनके घर बुलाई गई, जहां से जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है। बता दें कि प्रशांत किशोर को मेदांता अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर के मुताबिक भूख हड़ताल के कारण उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है जिसके कारण उनकी तबियत बिगड़ी है।




