मुजफ्फरपुर के मोतीपुर नरियार पानापुर स्थित राम जानकी बड़ी मठ परिसर में श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।


जहां व्यास अखिलेश शर्मा की कलाकार मंडली द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही आचार्य कृष्णकांत दुबे की देखरेख में एक दिवसीय हवन यज्ञ, 1111 दीपक से दीपोत्सव के साथ संध्या में महा प्रसाद वितरण किया गया।


वहीं मठ के महंत प्रेम शंकर दास ने नरियार, पानापुर, खरिका सहित अन्य गांवों में घर घर जाकर लोगों को इस उत्सव में शामिल होने का आह्वान किया। 100 से अधिक जरूरतमंदों को महंत प्रेम शंकर दास ने कंबल वितरण किया। मौके पर अंजनी शाही, महंत अविनाश कुमार,पूर्व सरपंच कमल चौधरी, अखिलेश शर्मा, मिंटू कुमार एवं सर्वजीत शाही उपस्थित थे।
