मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र अंतरगत मधौल स्थित विकास लाइन होटल मालिक से अपराधियों ने दस लाख की रंगदारी मांगी थी। साथ ही पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी थी।

जिसके बाद जिला पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले का पर्दाफाश कर दिया है। जहां पुलिस ने इस मामले में संलिप्त दो अपराधियों को पटना से गिरफ्तार कर लिया है।

पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण विद्यासागर ने बताया कि 30 दिसंबर को विकास लाइन होटल के संचालक विकास पांडे से व्हाट्सएप कॉल के जरिए अपराधियों ने बतौर रंगदारी 10 लाख रुपए की मांग की थी और रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी जिसके बाद पूरे मामले को लेकर विकास लाइन होटल के संचालक विकास पांडे के द्वारा तुर्की थाने में पूरे मामले का लिखित आवेदन दिया गया था।


