चूड़ा-दही खाने पहुंचे सीएम नीतीश बगैर भोज खाए लौटे; चिराग पासवान के पार्टी दफ्तर में क्या हुआ

आज मक्रर संक्रांति हैं। पटना में सभी राजनीतिक दल अपने अपने पार्टी कार्यालय में चूरा-दही भोज का आयोजन करती है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी ने भी प्रदेश कार्यालय में भोज का आयोजन किया था।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसमें शामिल होने का न्यौता भी दिया गया था। सीएम कार्यालय की ओर से सीएम नीतीश कुमार के आने का समय समय 14 जनवरी दोपहर 12 बजे तक दिया गया था।

लेकिन, सीएम नीतीश दो घंटा पहले ही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। लेकिन, इस दौरान चिराग पासवान मौजूद ही नहीं थे। 10 मिनट तक रुकने के बाद सीएम नीतीश कुमार रवाना हो गए।

चिराग पासवान खुद गायब दिखे

इस घटना के बाद सियासी गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। तंज कसने वाले विपक्ष के नेता कहने लगे कि भोज में एनडीए के सभी नेताओं को आमंत्रित कर चिराग पासवान खुद गायब दिखे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भोज में शामिल होने के लिए पहुंच गए लेकिन चिराग वहां नहीं पहुंच पाए।

पार्टी अध्यक्ष ने किया स्वागत

इधर, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष ने सीएम नीतीश कुमार का स्वागत किया। सीएम नीतीश कुमार भी 10 मिनट तक यहां रुके। पार्टी के नेताओं से बातचीत की। इसके बाद बिना भोज खाए ही सीएम नीतीश कुमार रवाना हो गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading