बिहार की बेटी अंशिका कुमारी का सीनियर भारतीय तीरंदाजी टीम चयन, तीरंदाजी विश्व कप 2025 में दिखाएंगी जलवा

पटना: बिहार में खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है. वहीं यहां के खिलाड़ी भी देश और राज्य का नाम रौशन कर रहे हैं. इसी कड़ी में बिहार की बेटी अंशिका कुमारी का चयन आगामी तीरंदाजी विश्व कप 2025 के लिए सीनियर भारतीय तीरंदाजी टीम में हुआ है. इस की जानकारी को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने शेयर की है.

देश का नाम रौशन करेगी बिहार की बेटी: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने कहा कि अंशिका कुमारी का चयन बिहार के लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है.

अब बिहार की बेटी अंशिका देश की तीरंदाजी टीम में शामिल होकर कमाल दिखाएगी. वो भारतीय तीरंदाजी टीम की खिलाडियों दीपिका, अंकिता और सिमरनजोत के साथ देश का गौरव बढ़ाएगी.

युवा खिलाड़ियों को करेंगी प्रेरित और प्रोत्साहित: रवीन्द्रण शंकरण ने कहा कि अंशिका कुमारी का राष्ट्रीय तीरंदाजी टीम में चयन बिहार के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी बहुत प्रेरित और प्रोत्साहित करेगा.

यह बिहार की तीरंदाजी टीम के लिए बूस्टर का काम करेगा. इसे देखकर यहां कई खिलाड़ी आने वाले समय में आगे आएंगे. वहीं खेल प्राधिकरण के महानिदेशक ने अंशिका से मेडल लाने की उम्मीद जताई है.

वहीं तीरंदाजी विश्व कप 2025 के नजदीक होने पर अब सभी की निगाहें अंशिका पर होंगी. इस बार वो देश का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी और वैश्विक मंच पर अपना बेस्ट देने का प्रयास करेंगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading