लैंड फॉर जॉब मामले में होने वाली बड़ी सुनवाई के पहले भगवान के शरण में लालू यादव !

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव गुरुवार को आरा रवाना हो गए. राजद सुप्रीमो से जुड़े लैंड फॉर जॉब मामले में आज ही दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई है. वहीं बिहार में लालू यादव अपनी आरा यात्रा में जिले के एक प्रसिद्ध मंदिर में पूजा अर्चना कर सकते हैं.

हालाँकि लालू यादव की आरा यात्रा एक निजी कार्यक्रम में सिलसिले में बताई जा रही है. लेकिन लेकिन पार्टी के सूत्रों के अनुसार वहां बखोरापुर वाली मंदिर में पूजा अर्चना के लिए भी जा सकते हैं. अपने विशेष वाहन से लालू प्रसाद यादव आरा के लिए रवाना हुए.

दरअसल, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में 16 जनवरी को लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई निर्धारित है. इस मामले में लालू परिवार के पांच सदस्य आरोपी हैं, जिनमें लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और हेमा यादव का नाम शामिल है.

पहले यह सुनवाई 23 दिसंबर को होनी थी लेकिन एक आरोपी के खिलाफ केस चलाने की अनुमति न मिलने के कारण इसे 16 जनवरी की तारीख निर्धारित की गई थी.

इसके  पहले 7 अक्टूबर को हुई सुनवाई में लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार सहित सभी 9 आरोपियों को जमानत प्रदान की गई थी. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सभी को 1-1 लाख के निजी मुचलके पर जमानत दी थी और सभी को अपने पासपोर्ट सरेंडर करने का निर्देश दिया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading