चौथे चरण की प्रगति यात्रा में इन जिलों का दौरा करेंगे सीएम नीतीश, कैबिनेट विभाग ने जारी किया शेड्यूल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं और विभिन्न जिलों का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। तीन चरण की यात्रा के बाद अब चौथे चरण की प्रगति यात्रा को लेकर कैबिनेट विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है।

कैबिनेट विभाग की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक, सीएम नीतीश एक फरवरी के चौथे चरण की प्रगति यात्रा पर निकलेंगे। चौथे चरण के पहले दिन 1 फरवरी को सीएम भागलपुर जाएंगे, जहां वह करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात जिले के लोगों को देंगे। इसके बाद 2 फरवरी को मुख्यमंत्री बांका जाएंगे और 3 फरवरी को मुंगेर पहुंचेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 8 फरवरी को लखीसराय और शेखपुरा में प्रगति यात्रा पर रहेंगे। 10 फरवरी को जमुई में सीएम की प्रगति यात्रा होगी जबकि 11 फरवरी को सीएम नीतीश नवादा जाएंगे। इस दौरान वह जिलों में चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा करेंगे और जरूरी निर्देश जारी करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading