एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रचेंगे इतिहास, जनता में जगी आस : डाॅ. मधुरेंदु पाण्डेय

जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मधुरेंदु पांडेय ने कहा कि बिहार की जनता अब खोखले दावे व वादे करने वाली पार्टियों इंडी गठबंधन के साथ,उनसे जुड़े नेताओं पर भरोसा नहीं करती। बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसे पवित्र,कर्मठ नेतृत्व क्षमता में यकीन रखती है ताकि समय रहते विकास के रास्ते पर नया कीर्तिमान स्थापित करने में सफल हो सके।

डॉ. मधुरेंदु पांडेय ने कहा है कि बिहार की क्षमतावान जनता कोअनर्गल प्रलाप में अब उलझाया नहीं जा सकता। क्योंकि यहां लंबे समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकासशील कार्यशैली से जनता पूर्व परिचित हो चुकी है। जनता जान तथा मान चुकी है कि समेकित विकास के रास्ते सर्वजन हिताय की बातें केवल नीतीश कुमार के मुख्यमंत्रीत्व काल में ही संभव हो सकी।

राजद के शीर्ष नेता के पांव खुद के घर की ओर जाती है जबकि मुख्यमंत्री के पांव गांवों की ओर निकल पड़ते  हैं ताकि घोषित जनविकास ग्राफ को देख कर आगे बढ़ा  जा सके। इसी का ठोस परिणाम, चुनावी इतिहास का पन्ना है और आगे भी जारी रहेगा। पांडेय ने कहा कि राजद कांग्रेस शासनकाल में बिहार की नियती केवल विध्वंसात्मक हो गई थी।

कहा की यहां भय ,भूख और भ्रष्टाचार के साथ साथ सांप्रदायिक दंगे,अशिक्षा,लूट की संस्कृति के बीच असुरक्षित जन का त्राहिमाम संदेश अंतरराष्ट्रीय सुर्ख़ियां बनती रही,तब जनता ने नीतीश कुमार जैसे विकासशील नेतृत्व क्षमता को बिहार का मुख्य सेवक बनाया ।आज उसी का नतीजा है कि बिहार पुनः खोई प्रतिष्ठा अर्जित कर आगे बढ़ रहा है। अबकी नया इतिहास-ए-बिहार, क्योंकि जनता चाहती नीतीश कुमार की ही सरकार।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading