बापू की पुण्यतिथि पर सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि, हुतात्माओं को किया नमन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पूण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. गांधी घाट,पटना में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के हुतात्माओं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा,विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, मंत्री अशोक चौधरी सहित कई अन्य उपस्थित रहे.

वहीं महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें स्मरण किया. सोशल मीडिया पर लिखे एक संदेश में कहा कि पूज्य बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। उनके आदर्श हमें एक विकसित भारत बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। मैं हमारे देश के लिए शहीद हुए सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और उनकी सेवा और बलिदान को याद करता हूँ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि  पर राजघाट जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और तीनों सेनाओं के प्रमुख तथा चीफ, डिफेंस स्टाफ भी मौजूद रहे.

गृह मंत्री अमित शाह ने बापू को किया याद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बापू को याद करते हुए एक्स पर लिखा, “सत्य, अहिंसा और अन्याय के खिलाफ संघर्ष के भारतीय मूल्यों को पूरी दुनिया में लोकप्रिय बनाने वाले, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी पुरुष महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से वंदन करता हूं. महात्मा गांधी जी ने देश को एकता के सूत्र में बांधकर आजादी के आंदोलन को मजबूती दी. स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की दिशा में उनके विचार देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे.

कांग्रेस अध्यक्ष ने बापू के विचारों का किया जिक्र

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया. उन्होंने गांधी के विचारों का जिक्र करते हुए एक्स लिखा, “सबसे बड़ी मदद जो आप मुझे दे सकते हैं, वह है अपने दिलों से डर को दूर भगाना. शहीद दिवस पर, हम बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जो हमारे राष्ट्र के मार्गदर्शक प्रकाश हैं. सत्य, अहिंसा, सर्वोदय और सर्वधर्म समभाव के उनके विचार हमारे मार्ग को रोशन करते रहते हैं. हमें उन लोगों के खिलाफ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए, जो सभी के लिए समानता और उत्थान के उनके आदर्शों को नष्ट करना चाहते हैं. आइए हम भारत की विविधता में एकता की रक्षा करें और सभी के लिए न्याय और समानता सुनिश्चित करें.

गोडसे ने के थी हत्या 

नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी. गोडसे ने बापू को उस समय गोली मारी थी जब वह प्रार्थना सभा में उपस्थित थे. महात्मा गांधी के योगदान को न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में याद किया जाता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading