पटना : ”वर दे वीणा वादिनी वर दे! प्रिय स्वतंत्र रव अमृत मंत्र, नव भारत में भर दे! वर दें!” वसंत पंचमी के मौके पर पटना में तमाम छात्र-छात्राएं और शिक्षक मां सरस्वती की आराधना में लीन हैं.


सभी मां सरस्वती की आराधना कर कामना कर रहे हैं कि माता सरस्वती की उन पर कृपा बने और जीवन में ज्ञान का प्रकाश चमके. पटना में गुरु रहमान के यहां भी धूमधाम से सरस्वती पूजा मनाई गई और छात्र-छात्राओं ने गीत भजन गाकर माता से मनोकामना पूरी करने की गुहार लगाई.


‘माता सरस्वती सरकार को सद्बुद्धि दे’
इस मौके पर गुरु रहमान ने कहा कि माता सरस्वती से उन्होंने कामना किया है कि सरकार को ऐसी सद्बुद्धि दे कि अधिक से अधिक सरकारी नौकरियों के वैकेंसी निकाले. वह चाहते हैं कि प्रदेश में जो बेरोजगारी की समस्या है वह दूर हो. इसके अलावा सरकार को ऐसी सद्बुद्धि भी आए की बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा को रद्द करने की जो अभ्यर्थियों की मांग है उसे पर सरकार संज्ञान ले.

