PM मोदी आज बिहार दौरे पर, भागलपुर में किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त करेंगे जारी

भागलपुर: दिल्ली चुनाव में शानदार जीत के बाद बीजेपी की नजर अब बिहार विधानसभा चुनाव पर है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीका आज का भागलपुर दौरा बेहद अहम है. हालांकि यह सरकारी कार्यक्रम है लेकिन इसका संदेश दूर तक जाएगा. पीएम आज भागलपुर हवाई अड्डा मैदान से किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे.

पीएम मोदी आज आएंगे भागलपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली से सीधे देवघर आएंगे. देवघर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का विशेष विमान लैंड करेगा, उसके बाद वह वहां से भागलपुर के लिए रवाना होंगे. मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12:00 बजे के आसपास भागलपुर पहुंचेंगे. जहां से वह किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे. इससे करोड़ों किसानों को सीधे लाभ होगा.

किसान सम्मान निधि की राशि जारी करेंगे पीएम

नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 9 करोड़ 80 लाख किसानों के लिए राशि जारी करेंगे. इससे बिहार के 76 लाख किसानों को लाभ मिलेगा. देश भर के किसानो के खाते में 22 हजार करोड़ की राशि ट्रांसफर होगी.

बिहार बीजेपी का दावा

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और अन्य कई मंत्री और सांसद-विधायक भी मौजूद रहेंगे. उनके इस दौरे को बिहार चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. बिहार बीजेपी ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री मोदी को देश के किसानों की चिंता है. वह बिहार के लिए भी लगातार योजना बना रहे हैं. बजट में भी बिहार का ख्याल रखा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.