लालू यादव ने फिर दोहराई तेजस्वी को बिहार का सीएम बनाने की बात, पीएम मोदी के बिहार दौरे पर बोले – चुनाव है आएंगे ही

नई दिल्ली में राजद सुप्रीमो लालू यादव ने एक बार फिर से बेटे तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की बात दोहराई है। उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर भी साफ कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

लालू यादव ने कहा कि चुनाव है तो नरेंद्र मोदी बिहार आएंगे ही। आना ही चाहिए। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि तेजस्वी ही सीएम बनेंगे। जनता ने तय कर लिया है। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार को लाडला सीएम कहे जाने पर ठीक हैं।

तेजस्वी के नेतृत्व पर उन्होंने कहा कि वह महागठबंधन को एकजुट रखने में सफल होंगे। वहीं एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता फिर से बहाल होने पर भी लालू यादव ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने फैसले पर कहा कि हमलोग खुश हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.