मुजफ्फरपुर बाबा मदेश्वर नाथ शिव मंदिर में शिवरात्रि पर होने वाले विशेष पूजा की तैयारी अंतिम चरण में है। ऐसे में मंदिर प्रशासन ने मंदिर को रंग-बिरंगी लाइट्स और फूलों से सजाया है, जिससे मंदिर की सुंदरता और भी भव्य और सुन्दर दिखें लगी है।



बता दें कि महाशिवरात्री के शुभ अवसर पर नवाह महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसे लेकर लगतार श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है।



वहीं ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि हर वर्ष यहाँ शिवलिंग पर लगभग 25 हजार लोग जलाभिषेक को पहुँचते हैं। इस वर्ष भी भारी संख्या में भक्तों की पहुंचने की सम्भावना है।







