बिहार में भूकंप के तेज झटके, रात 2:36 बजे डोली धरती

पटना: बिहार में भूकंप से कई जिलों में धरती डोली. पटना, भागलपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, कटिहार, सिवान सहित कई जिलों में इसका असर देखने को मिला. शुक्रवार की रात करीब 2:36 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. लोग रात में घर से बाहर निकलने लगे.

नेपाल में रहा केंद्र: बिहार में आए भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गयी गयी है, जिसका केंद्र नेपाल में पाया गया है. धरती से करीब 10 किलोमीटर नीचे से कंपन उठी जो नेपाल के साथ साथ बिहार के कई जिलों में इसके झटके महसूस किए गए. हालांकि किसी भी प्रकार की कोई हताहत की खबर नहीं है.

देर रात घर से निकले लोग: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार नेपाल के बागमती भूकंप का केंद्र था. नेपाल में भी 5.5 तीव्रता के साथ भूकंप आया है. यही कारण है कि इसका असर देखने को मिला. बिहार में भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दे रही है. कई जगह धरती डोलने के कारण लोग रात में घर से निकल गए.

फरवरी माह में दूसरा भूंकप: बता दें कि बीते फरवरी महीने में बिहार में यह तीसरी बार भूकंप आया है. इससे पहले 17 फरवरी को भूकंप आया था, जिसका केंद्र सिवान जिला का हसनपुर गांव बताया गया था. इसकी तीव्रता 4.0 डिग्री थी.

जनवरी और फरवरी में भी भूकंप: 4 फरवरी को को भी बिहार में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. पटना से लगभग 400 किमी पर तीन भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इसकी तीव्रता 3.6 थी. इसके अलावे 7 जनवरी को भी भूकंप आया था. जिसकी तीव्रता 5.3 मापी गयी थी. इसी दौरान नेपाल, चीन और तिब्बत में भूकंप 7.1 की तीव्रता से आया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading