पटना में विधायक शंकर सिंह के आवास पर हमला, रुपौली से जीते हैं निर्दलीय

पटना में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। आम तो आम अपराधी अब खास लोगों को भी निशाने पर ले रहे हैं। ताजा मामला पूर्णिया के रूपौली विधानसभा से निर्दलीय विधायक शंकर सिंह के घर पर हमले का है। बीती रात अज्ञात अपराधियों ने उनके घर के गेट पर तोड़फोड़ की और नेम प्लेट को क्षतिग्रस्त कर दिया।

वारदात के समय घर पर नहीं थे विधायक

मिली जानकारी अनुसार घटना के समय विधायक शंकर सिंह अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। जब वे लौटे तो घर के मुख्य द्वार पर तोड़फोड़ और नेम प्लेट टूटी हुई मिली।

JDU को दिया था समर्थन

शंकर सिंह ने बीते साल उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की थी। बाद में उन्होंने JDU को अपना समर्थन दिया। वहीं अब उनके आवास पर अपराधियों ने हमला कर तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की लिखित शिकायत विधायक ने सचिवालय थाना में दर्ज कराई। सूचना मिलते ही सचिवालय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल, हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.