बिहार में भूकंप के बाद IMD का अलर्ट, इन जिलों में आंधी-तूफान के साध मूसलाधार बारिश

पटना: बिहार में भूकंप से एक ओर लोगों में दहशत है तो दूसरी ओर मौसम विभाग ने आंधी-तूफान को लेकर चेतावनी जारी की है. बिहार के कई जिलों में तेज हवा, वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जतायी है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

इन जिलों में येलो अलर्ट: मौसम विभाग के अनुसार 28 फरवरी को पश्चिम और पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

आंधी तूफान के साथ बिहार में बारिश: इन सभी जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और बारिश की संभावना है. हवा का झोंका 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गयी है.

राज्य में बढ़ रहे तापमान: पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट की बात करें तो मधुबनी में सबसे अधिक तापमान रहा. यहां का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हालांकि वाल्मीकिनगर, सीतामढ़ी के पुपरी, छपरा, सहरसा के अगवानपुर, भागलपुर, नालंदा और बांका में अधिकतम तापमान में 2.9 डिग्री तक कमी आयी. सबसे कम न्यूनतम तापमान की बात करें तो मोतिहारी में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

फसल को पहुंचेगा नुकसान: आपदा के साथ साथ मौसम की दोहरी मार पड़ सकती है. बारिश और तेज हवा के कारण गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकता है. गेहूं में बाली आ चुकी है. फसल पकने लगा है. ऐसे में बारिश और तेज हवा में फसल गिर गयी तो गेहूं के दाने खराब हो जाएंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.