59028 विशिष्ट शिक्षकों को मिला अपॉइंटमेंट लेटर, अपने जन्मदिन पर CM नीतीश ने सौंपा नियुक्ति पत्र

पटना: आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन है. अपने 75वें जन्मदिन पर सीएम ने सक्षमता परीक्षा-2 के सफल 59028 शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक का नियुक्ति पत्र दिया है. नियुक्ति पत्र लेने के बाद यह नियोजित शिक्षा का राज्यकर्मी बनते हुए विशिष्ट शिक्षक बन गए.

इसमें 55845 प्राथमिक शिक्षक हैं, 2532 माध्यमिक शिक्षक हैं और 651 उच्च माध्यमिक शिक्षक हैं. मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष पटना में समारोह का आयोजन किया गया था.

100 शिक्षकों को सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र: सीएम नीतीश कुमार ने संवाद स्थित कार्यक्रम में कुल 100 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया. यह शिक्षक पांच जिले पटना, भोजपुर, जहानाबाद, वैशाली और सारण के सक्षमता-2 के उत्तीर्ण 20-20 की संख्या में हैं.

शिक्षकों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने हाथों विशिष्ट शिक्षक का औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया. वहीं बाकी सफल नियोजित शिक्षकों को उनके संबंधित जिले में नियुक्ति पत्र दिए गए.

प्रभारी मंत्री ने भी बांटें नियुक्ति पत्र: सभी जिलों में जिले के प्रभारी मंत्रियों ने शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए. ये सभी नियोजित शिक्षक विशिष्ट शिक्षक का नियुक्ति पत्र लेने के बाद अपने विद्यालय में ही नए सिरे से योगदान देंगे. इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी अलग से आदेश जारी करेंगे.

TRE-3 के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने की तैयारी: वहीं, बीपीएससी से तीसरे चरण के शिक्षक बहाली के सफल अभ्यर्थियों को होली से पहले नियुक्ति पत्र देकर होली गिफ्ट देने की शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी चल रही है. 9 मार्च को गांधी मैदान में भव्य कार्यक्रम आयोजित करके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों परीक्षा में सफल लगभग 66000 शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने की तैयारी है.

सभी जिलों के डीएम को मिला निर्देश: विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने बिहार के सभी जिलों के डीएम को नियुक्ति पत्र वितरण करने के लिए तैयारी शुरू करने का निर्देश जारी किया है. कक्षा 1 से 5वीं तक के 21911 अभ्यर्थी, कक्षा 6 से 8 के लिए 16989 अभ्यर्थी, कक्षा 9 से 10वीं के लिए 15421 अभ्यर्थी और 11वीं-12वीं के लिए 12479 अभ्यर्थी तीसरे चरण में सफल हुए हैं, जिन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading