मुजफ्फरपुर के कांटी स्थित यज्ञ मण्डप यज्ञाचार्य दीनबंधु शरण जी महाराज श्री सद्गुरु सदन गोलाघाट श्री धामअयोध्या जी में महा सीताराम यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महीनों से इस भव्य यज्ञ की तैयारी चल रही थीं।

इसके साथ ही बता दें कि इस कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध कथावाचक बाबा बागेश्वर उर्फ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी आ रहे हैं। इस बाबा बागेश्वर कथा वाचन करेंगे।


वहीं 10 दिनों तक चलने वाले इस महा अनुष्ठान के दौरान भव्य मेला का भी आयोजन किया जा रहा है।


दस दिन में लगातार सीता राम के धुन से पूरा कांटी गुंजायमान रहेगा। इस महानुष्ठान के दौरान दूर दूर से लोगों के आने की संभावनाएं जताई जा रही है।
