30 दिनों तक चलने वाले रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। वहीं इस पवित्र व लंबे समय तक चलने वाले महापर्व के लिए लोगों ने तैयारियां भी कर ली है।

रहमतों और बरकतों का ये महीना अच्छे कामों का सबब देने वाला कहा जाता है। इसी वजह से इस माह को नेकियों का माह भी माना जाता है।


इसी क्रम में रमजान के कांटी स्थित साहिब मजार में साफ सफाई की शुरुआत हो चुकी है। साहिब मजार के परपोते सैय्यद वसीम सज्जाद वारसी ने बताया कि नगर निगम की तरफ से पूरी सहायता मिलती है।


इस पाक महीने में लोग सभी पुरानी रंजिश लो भूल कर यह महापर्व मनाते हैं।
